Sunday 7 August 2016

Friend ship day

चल इस Friend ship day पर कुछ खास करते है

चल सर से सर टकराते है
चल सड़क पे नॉट लुटाते है
चल  मोठे स्केच पेन से चाँद पे बेर बनाते हैं
जो हँसना भूल गए उनको जरा गुद गुदी जरा करवाते हैं
चल लड़की छेड़ने वालो पर सिटी जरा बजाते है
इन बिगड़े आमिर जादो से चल भीख जरा मंगवाते है
पानी में दूध मिलाया क्यों चल बेहन्स से पूछकर आते है
नुकड़ से ठेले वाले से चल मुफ्त समोसे खाते है
चल गीत बेतुके लिखते है और गीत बेसुरे गाते है
क्या करना अक्ल के पंडो का 
क्या करना अक्ल के पंडो का 
हमे ज्ञान क्या हथकंडो का चल बेकली फैलाते है 
चल बाते सस्ती करते है बकवास परस्ती करते है
चल तारो का business करके सूरज से rich हो जाते है
उस पैसे से मंगल ग्रह पर एक Primary School चलाते है 
चल रेल की पटरी पे लेटे ट्रैन की सिटी गिनते है
चल किसी गरीब के बच्चे की सपनो की लगोटी बुनते है
चल Income tax के अवसर से क्यों है Income कम कहते है
मुस्कान फेकते है जरा उस घर में जहाँ गम रहते है 
चल ले sugar free की गोली मीठा पान बनवाते है 
चल यही झकड़ा करते और फिर फिर झगड़ा सुलटाते है
जो समझे हमको समझदार उसका check up  कर वाते है
चल चल boring boring लोगो से बेमतलब मस्ती करते है
चल बकवास परस्ती करते है
चल इस Friend ship day पर कुछ खास करते  है

No comments:

Post a Comment